For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

रामनगर : लकड़ी बीनने गई महिला को खींचकर घने जंगल में ले गया बाघ

05:15 PM Feb 17, 2024 IST | CNE DESK
रामनगर   लकड़ी बीनने गई महिला को खींचकर घने जंगल में ले गया बाघ
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Ramnagar News | रामनगर में जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया। जबकि वन विभाग और कॉर्बेट की टीम जंगल में गश्त कर रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय कलावती उर्फ कला पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। जबकि वन विभाग की टीम जंगल में खोजबीन में लगी है।

Advertisement

बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।

Advertisement
Advertisement