For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

04:52 PM May 04, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  नाबालिग बालिका से दुष्कर्म  आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
Advertisement

✍️ महिला से छेड़खानी व मारपीट का मामला भी प्रकाश में आया

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांडा थाना क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। इसी थाना क्षेत्र में एक विधवा से छेड़खानी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।

Advertisement

कांडा पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री है। भंतोला निवासी हरीश राम पुत्र पनी राम उस पर गलत नजर रखता है। उसके साथ छेड़खानी तथा गलत काम किया है। तहरीर में कहा गया है कि घटना की शाम जब उसकी पीड़ित पुत्री रोने लगी। काफी पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई। महिला की प्राथमिकी पर पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि घटना की जांच आरंभ कर दी गई है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की छानबीन पूरी होने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विधवा से छेड़खानी व मारपीट

कांडा: एक विधवा से छेड़खानी तथा मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की विवेचना की जा रही है। इस आशय की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दाणों-थल, सिमकूना निवासी देवेंद्र राम पुत्र दीवान राम के विरुद्ध धारा 323, 504, 452, 354 में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

Advertisement

Advertisement