For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड : भारी बारिश का रेड अलर्ट; स्कूल बंद, यहां भूस्खलन से यातायात ठप

10:51 AM Jul 05, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   भारी बारिश का रेड अलर्ट  स्कूल बंद  यहां भूस्खलन से यातायात ठप
Advertisement

देहरादून | मौसम विभाग ने आज 5 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में येलो अलर्ट है।

भारी बारिश के चलते आज शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में स्कूलों को बंद किया गया है।

Advertisement

केदारनाथ और केदारघाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन

केदारनाथ एवं केदारघाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन होने से यहां यातायात ठप हो गया। देर रात्रि से हो रही बारिश के कारण संगम बाजार की तरफ सुरंग के ऊपरी वाले हिस्से से मलबा और पत्थर गिरे, जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। यात्री वाहनों को बाईपास से भेजा जा रहा है।

Advertisement


Advertisement
×