For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: बाइक से पूरे देश का भ्रमण करेंगी रेडक्रास सदस्य पूजा

09:04 PM May 07, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  बाइक से पूरे देश का भ्रमण करेंगी रेडक्रास सदस्य पूजा
Advertisement

✍️ पूरे राज्य का भ्रमण कर लौटी, भव्य स्वागत

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य पूजा तलाल (राइडर) बाइक के माध्यम से पूरे देश का भ्रमण करेंगी। इससे पहले वह उत्तराखंड राज्य का भ्रमण कर चुकी है। भ्रमण के दौरान जहां वह देश की संस्कृति के बारे में जानकारी लेंगी वहीं दूसरी तरफ बेटियों को भी जागरूक करेंगी। प्रदेश भ्रमण के बाद लौटने पर रेडक्रास ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

कांडा मार्ग स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी ने पूजा का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि पूजा उत्तराखंड बाइक राइडिंग कर लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की संस्कृति की जानकारी ली। अब वह इंडिया राइंडिंग के लिए जाएंगी। उनका उ्देश्य बेटियों को आगे लाने के अलावा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं अभियान को पंख लगाने का काम करेंगी। पूजा देहरादून में डांस क्लास चलाती हैं। इसके अलावा वह यू-ट्यूब व इंस्ट्राग्राम के माध्यम से लोगों को भी जागरूक करती हैं। इस दौरान रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह, सचिव आलोक पांडेय, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपक पाठक, डॉ हरीश दफौटी, मोइउदीन तिवारी, कन्हैया वर्मा, हिमांशु चौबे, हरीश पांडेय, राजेश्वरी कार्की आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement