For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

ऋषिकेश : नीम बीच पर गंगा में डूबे महिला और युवक, तलाश में जुटी SDRF

05:00 PM Jul 01, 2024 IST | CNE DESK
ऋषिकेश   नीम बीच पर गंगा में डूबे महिला और युवक  तलाश में जुटी sdrf
Advertisement

Rishikesh News | ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच में एक युवक और महिला गंगा नदी में डूब गए। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दोनों मुनिकिरेती से किराए की बाइक लेकर नीम बीच पहुंचे थे। युवक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ई-25 सुदर्शन पार्क पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगी थी, उसे बचाने के लिए उसका साथी गंगा में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया। एसडीआरएफ ढालवाला की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दोनों की तलाश जारी है।

Advertisement

Advertisement