For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

Breaking : अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 की मौत

03:21 PM Oct 12, 2024 IST | CNE DESK
breaking   अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी  7 की मौत
Advertisement

Gujarat News | गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। मेहसाणा SP तरुण दुग्गल के मुताबिक यह घटना मेहसाणा से लगभग 37 किमी दूर कादी के पास हुई। कादी पुलिस के अधिकारी प्रहलाद सिंह वाघेला ने कहा कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी ढीली मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दफन हो गए। सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन से चार मजदूरों के अभी भी मिट्‌टी में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस मौजूद है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
×