EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

रुड़की : शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, दम घुटने से दोनों की मौत

04:02 PM Aug 12, 2024 IST | CNE DESK
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Haridwar News | रुड़की में शटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलौर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जहां पर तीनों शटरिंग का सामान खोल रहे थे उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें रशीद और उस्मान गिर गए। साथ में काम कर रहे एक मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि जिस गड्ढे में मजदूर गिरे थे वह काफी पुराना है। जिसमें गैस बनी हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि गड्ढे में गैस होने की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। वही रुड़की के सिविल अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Related News