For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sam Pitroda बिगड़े बोल, "पूर्वी भारतीय चीनी तो दक्षिण के अफ्रीकी लगते हैं"

04:06 PM May 08, 2024 IST | CNE DESK
sam pitroda बिगड़े बोल   पूर्वी भारतीय चीनी तो दक्षिण के अफ्रीकी लगते हैं
Sam Pitroda बिगड़े बोल, "पूर्वी भारतीय चीनी तो दक्षिण के अफ्रीकी लगते हैं"
Advertisement

सीएनई डेस्क। कुछ समय पूर्व ही विरासत टैक्स वाले बयान को लेकर फंसने वाले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने एक बार फिर ऐसी बात बोल दी, जिस पर विवाद हो गया है। उन्होंने भारत की विविधता को लेकर एक अजीब किस्म का बयान दिया है।

उन्होंने हा कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।'

Advertisement
Advertisement

Sam Pitroda ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

Advertisement

बयान पर भाजपा नेताओं ने किया कटाक्ष

विवादित बयान पर एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस व सैपर निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।'

Advertisement

विरासत टैक्स पर भी दिया था गलत बयान

इससे पूर्व ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष Sam Pitroda ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर भी एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका में एक विरासत टैक्स होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स अपने पास रख लेती है। यह एक रोचक कानून है। यह कहता है कि अगर आपने संपत्ति बनाई है और आप दुनिया छोड़कर जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़कर जानी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी और मुझे भी ये सही लगता है।'

भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और कहा कि कांग्रेस लोगों की निजी संपत्ति छीनना चाहती है। पित्रोदा के इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को बचाव में उतरना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now