For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Almora News : शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का विजेता

02:27 PM Nov 05, 2023 IST | CNE DESK
almora news   शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का विजेता
शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का विजेता
Advertisement

CNE REPORTER ALMORA/कुमाऊं महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता शारदा पब्लिक स्कूल के नाम रही। प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

बालक जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल शारदा 'बी' और स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें शारदा 'बी' ने स्टेडियम को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल शारदा 'ए' और शारदा 'सी' के बीच खेला गया। जिसमें शारदा 'ए' ने शारदा सी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

जूनियर बालक वर्ग में शारदा 'बी' फाइनल विजेता रही। बालिका सीनियर वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल और हॉकी क्लब अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने हॉकी क्लब अल्मोड़ा को 4-3 से हारा कर ट्रॉफी अपने नाम करी।

बालिका जूनियर वर्ग में स्टेडियम और शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य मैच खेला गया। शारदा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

मैच में निर्णायक की भूमिका राजेंद्र कनवाल और दीपक वर्मा निभाई। हरीश सिंह कनवाल, पंकज टम्टा, किशन कुमार, कुंदन कनवाल, मेघा अलमिया, रितिक राज, बलवंत दानू, ज्योति बिष्ट, और रितिक टम्टा निर्णायक रहे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवं हॉकी कोच अनिता पवार ने हर्ष व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

बागेश्वर : प्रधानाध्यापिका ने पांच हजार मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

Advertisement