EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

Uttarakhand: कांग्रेस को फिर झटका, कद्दावर नेता धन सिंह नेगी ने छोड़ी पार्टी

02:23 PM Mar 17, 2024 IST | CNE DESK
धन सिंह नेगी
Advertisement

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। बीते तीन रोज में ही सात बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, वहीं आज टिहरी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय में हुए राजनैतिक घटनाक्रम के बाद देश भर में कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सिलसिला चल पड़ा है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। आज संडे को कांग्रेस को एक और झटका लगा, जब टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। बता दें कि टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने साल 2022 में बीजेपी छोड़कर नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। आज पुन: अपना इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

ज्ञातव्य हो कि गत दिनों गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने पार्टी छोड़ दी। अब पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

उधर विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

Advertisement

 

धन सिंह नेगी ने छोड़ी पार्टी
Advertisement

Related News