For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: 05 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तस्कर​ गिरफ्तार

01:07 PM Apr 06, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  05 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तस्कर​ गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलछीना थानांतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के डुंगरी तिराहे से 120 मीटर डुंगरी की ओर दीवान सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम डूगंरी, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 05 पेटी में कुल 240 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और थाना धौलछीना में उसके​ खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। बरामद शराब 19,125 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी व कांस्टेबल धनी राम शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement