EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: जवानों ने रैली निकाल दिया अग्नि सुरक्षा का संदेश

08:12 PM Apr 14, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏻 अग्निशमन सेवा दिवस मनाया, शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आज यहां अग्निशमन महकमे ने अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। जिसमें शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसकी थीम— 'अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें' है। इस थीम पर जवानों ने आज जागरूकता रैली निकाली और लोगों को अग्नि सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया था। अग्निशमन सेवा सप्ताह बलिदानियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कहा कि फायर वीक 21 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान स्मृति परेड में वीर जवानों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। बलिदानियों को पुष्पचक्र तथा पुष्प अपिर्त किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अग्निसुरक्षा जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लाेगों को आग से बचाव की जानकारी देगी। इस मौके पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत, गणेश चंद्र, त्रिलोक राम, नवीन जोशी, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News