EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक बांधे रखे दर्शक, खूब तालियां बटोरीं

05:16 PM Aug 27, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ अल्मोड़ा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ने मचाई धूम, खूब थिरके दर्शक
✍️ आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, सोमेश्वर व धौलछीना थानों की झांकी अव्वल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कलाकारों ने अपनी—अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये समां बांधा। लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल ने अपने गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं जिले के थानों समेत पुलिस महकमे की शाखाओं द्वारा तैयार आकर्षक झांकियों ने दर्शकों ने दर्शकों का मन मोहा और महोत्सव में चार चांद लगाए।

Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पुलिस लाईन अल्मोड़ा के मैदान में बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ।पुलिस परिवारों के बाल कलाकारों समेत तमाम कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत एवं नृत्य, भजन, नाटक, हास्य कलाकारों ने दर्शकों का खूब मन मोहा। प्रसिद्ध लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल ने जब कर्णप्रिय स्वर में गाने गाए, तो दर्शन नाचने को मजबूर हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीकृष्ण संग राधा का मोर नृत्य व श्रीकृष्ण राधा संग गोपियों की फूलों की होली की प्रस्तुति खासा आकर्षण का केन्द्र रही और इस कार्यक्रम ने खूब तालियां बटोरीं।

Advertisement

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित आकर्षक झांकियों के परिणाम के अनुसार इसमें थाना धौलछीना व थाना सोमश्वर की झांकी को प्रथम स्थान, यातायात पुलिस अल्मोड़ा की झांकी को दूसरा स्थान तथा कोतवाली रानीखेत व थाना भतरौजखान की झांकी को तृतीय स्थान मिला। रात्रि 12 बजे पुलिस लाईन परिसर में स्थित मंदिर में बनी राधा—कृष्ण की सुंदर झांकी की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, उप निरीक्षक मोहित कुमार, अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी की देखरेख में हुई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा और पुलिस लाइन का पूरा मैदान दर्शकों से पटा रहा। मंच संचालन विभु कृष्णा ने किया।

Advertisement

इससे पूर्व महोत्सव में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। जिला न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय, अपर जिला न्यायाधीश रमेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सिंह सांगा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरु हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा, निरीक्षक यातायात राजेंद्र सिंह रावत, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता सहित पुलिस के अधिकारी—कर्मचारी, पुलिस परिवार के लोग व बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे।

Related News