For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

04:39 PM Apr 08, 2024 IST | CNE DESK
अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय स्तर रंगोत्सव प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल (St. Joseph's school Bageshwar) के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 26 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तर पर द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

सोमवार को स्कूल परिसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अंजली डयारकोटी द्वितीय तथा ईशिता तिरुवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

इसी के साथ ही सिल्वर जोन इंटरनेशल ओलंपियाड में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें भी सम्मानित किया गया। कक्षा सात की छात्रा दिव्यां जोशी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छह विद्यार्थियों को गोल्ड, सात ने सिल्वर तथा छह ने ब्रांज मेडल प्रदान किए गए।

Advertisement

फादर विजय टेलिस ने किया उत्साहवर्धन

प्रधानाचार्य फादर विजय टेलिस ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का बौद्धिक विकास भी होना जरूरी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now