For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्मोड़ा : अचानक फिसला पांव और सड़क से 40 फीट नीचे जा गिरा व्यक्ति

01:08 PM Jan 27, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   अचानक फिसला पांव और सड़क से 40 फीट नीचे जा गिरा व्यक्ति
अचानक फिसला पांव और सड़क से 40 फीट नीचे जा गिरा व्यक्ति
Advertisement
📌 संकटमोचक बने जनप्रतिनिधि अमित साह, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित साह ने अपने एक सच्चे समाजसेवी होने का फर्ज अदा किया है। पांव फिसलने से सड़क से लगभग 40 फीट नीचे गिरे एक व्यक्ति की उन्होंने समय से मदद की। खास बात यह है कि उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए घायल को तत्काल अपने निजि वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया।

अचानक फिसला पांव

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सायं लक्ष्मेश्वर बाइपास के आगे एक व्यक्ति घनश्याम बिष्ट पांव फिसलने से ऊपर रोड धार की तुनी मार्ग से नीचे रानीखेत रोड में गिर गए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। तत्काल सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे। 108 के समय से ना पहुंचने पर अमित साह के द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहा डॉक्टर ने तत्काल उनका उपचार शुरु कर दिया।

Advertisement
Advertisement

तत्काल नहीं मिलती मदद तो अनहोनी हो जाती

इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 51 वर्षीय घनश्याम बिष्ट यहां लक्ष्मेश्वर बाइपास के पास किराये के अवास पर रहते हैं। बीती शाम वह लगभग 40 फीट की ऊंचाई से निचली सड़क पर पांव फिसलने के बाद जा गिरे। वह लहूलुहान हालत में थे। उस वक्त यदि उन्हें तत्काल उपचार नहीं मिलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। संयोग से भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह 'मोनू' मौके पर पहुंच गए। उनकी सूझबूझ से तत्काल घायल को उपचार मिल गया।

Advertisement

गणतंत्र दिवस पर भी हुए सम्मानित

विदित हो कि भाजपा नगर अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर भी पुलिस द्वारा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था।एक युवा के रूप में लोगों की मदद करने के लिए अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय भी हैं। घायल को चिकित्सालय ले जाने में अमित साह मोनू के साथ राजेंद्र सिंह भाकुनी, पियूष पांडे, कमल कुमार बिष्ट, मनोज साही, पंकज भैसोड़ा, अभिषेक जोशी, अनुज साह, ललित बिष्ट भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now