For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में स्वस्तिका जोशी ने किया नाम रोशन

03:33 PM Oct 31, 2023 IST | CNE DESK
अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में स्वस्तिका जोशी ने किया नाम रोशन
अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में स्वस्तिका जोशी ने किया नाम रोशन
Advertisement

👉 शास्त्रीय नृत्य व तंत्र वाद्य की में पाया पहला स्थान

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। आगरा में आयोजित पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में हल्द्वानी शहर की स्वस्तिका जोशी ने शास्त्रीय नृत्य व तंत्र वाद्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

प्रसिद्ध संगीत मनीषी पंडित रघुनाथ तलेगांवकर की स्मृति में गठित रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निनाद संगीत महोत्सव में 59 वर्ष की संगीत प्रतियोगिता का आयोजन आगरा उत्तर प्रदेश में किया गया। जिसमें नौ राज्यों के लगभग साढ़े चार सौ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

स्वस्तिका जोशी शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में प्रथम स्थान तथा तंत्र वाद्य वायलिन में भी प्रथम स्थान पर रही। हल्द्वानी की इस प्रतिभावान बाल कलाकार को नृत्य के लिए पंडित सुनहरी लाल वर्मा स्मृति प्रथम पुरस्कार तथा तंत्र वाद्य में पंडित बनारसी दास खंडेलवाल स्मृति प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

हल्द्वानी सेंट थेरेसा स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा स्वस्तिका जोशी कई प्रतियोगिताओं में भरतनाट्यम व वायलिन वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। वायलिन की शिक्षा स्वर संगम संगीत संस्थान में वरिष्ठ गुरु पंडित हरीश चंद्र पन्त से तथा भरतनाट्यम नृत्य की विधिवत शिक्षा प्रतिष्ठित गुरु व नर्तक शुभम् खोवर से प्राप्त कर रही हैं।

Advertisement

शाबाश बच्चों: राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते 13 मेडल

Advertisement
Advertisement