For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित

06:03 PM Dec 20, 2024 IST | Deepak Manral
हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित
हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित
Advertisement

देहरादून। शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में भारत के कई प्रतिष्ठित मंचों में उत्तराखंड का मान बढ़ा चुकी हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड शासन द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

देहरादून में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के उत्कृष्ट प्रदर्शन व इस विधा में उत्तराखंड का मान बढ़ाने के लिए प्रदान किया। ज्ञात रहे कि स्वस्तिका जोशी हल्द्वानी के सेंट थेरेसा स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। 6 वर्ष की उम्र से भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रतिष्ठित गुरु शुभम खोवाल से ले रही है।

Advertisement


Advertisement