For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: नाम रोशन करने वाले ताइक्वाण्डो खिलाड़ी सम्मानित

09:04 PM Jan 09, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  नाम रोशन करने वाले ताइक्वाण्डो खिलाड़ी सम्मानित
Advertisement

👉 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जीते 05 मेडल

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने चार गोल्ड, एक सिल्वर तथा तीन ब्रॉन्ज मेडल सहित 8 मेडल प्राप्त किये। जिसमें से तीन गोल्ड तथा दो ब्रांच के साथ 05 मेडल अकेले विवेकानंद विद्या मन्दिर मंडलसेरा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किये। ये सभी खिलाड़ी दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबंधक कुंदन परिहार, प्रधानाचार्य एएस तोपाल, अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, खेल प्रशिक्षक चंदन कोरंगा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement