For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की तारा जीना जिला उपाध्यक्ष व रेखा जिला महामंत्री

02:08 PM Apr 09, 2023 IST | CNE DESK
भाजपा महिला मोर्चा की तारा जीना जिला उपाध्यक्ष व रेखा जिला महामंत्री
भाजपा महिला मोर्चा की तारा जीना जिला उपाध्यक्ष व रेखा आर्या जिला महामंत्री
Advertisement

👉 जनपद कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष तारा जीना व जिला महामंत्री पद पर रेखा आर्या सहित 11 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा कर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 11 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आशा जताई कि नव पदाधिकारी संगठन को मजबूत कर पार्टी के रीति—नीति को जन—जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा आने वाले सभी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement
Advertisement

इन पदाधिकारियों का हुआ चयन

👉 जिला उपाध्यक्ष के लिए तारा जीना, प्रेमा बिष्ट, प्रीति गोस्वामी, सुश्री लीला बोरा।

Advertisement

👉 जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा आर्या, पुष्पा भंडारी, जिला मंत्री नीमा आर्या, उषा शर्मा, आशा रावत, बबीता आर्या।

Advertisement

👉 कोषाध्यक्ष गीता जोशी को नियुक्त किया गया है।

महिला जिलाध्यक्ष ने आशा जताई कि अपने—अपने कार्य को पूरे निष्ठावन व ईमानदारी से कार्य कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

नव पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, गोपाल जीना, विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, मनोज जोशी, भुवन वर्मा, संजय साह रिक्खू आदि तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

भले ही हम इंसान नहीं, पर दर्द हमें भी होता है

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now