For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: जल संस्थान के कर्मचारियों के आंदोलन से चरमराने लगी पेयजल व्यवस्था

05:55 PM Aug 02, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  जल संस्थान के कर्मचारियों के आंदोलन से चरमराने लगी पेयजल व्यवस्था
Advertisement

✍️ जल संस्थान संयुक्त मोर्चा धरने पर अडिग, नारेबाजी से बुलंद की आवाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना 10वें दिन जारी रहा। उन्होंने ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा करने की मांग की। कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने से पेयजल व्यवस्था भी चरमराने लगी है।

Advertisement

जल संस्थान कार्यालय पर कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। इस मौके पर सभा में उन्होंने कहा कि उनका ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है। विभाग तथा ठेकेदार इसके लिए जिम्मेदार हैं। कुछ कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल सका है। उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। वर्षा के सीजन में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। उनके आंदोलन के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। विभाग कानों में रूई डालकर सो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। अध्यक्षता पूरन चंद्र तथा संचालन दिनेश चंद्र ने किया। इस मौके पर चंचल सिंह, नवीन चंद्र, नंदन प्रसाद, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, हेमंत कुमार, राजेंद्र सिंह, कमलेश दास आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement


















×