EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

शादी की शेरवानी लेने गया दूल्हा हुआ लापता, हुई खोजबीन तो खुला यह राज़

01:30 PM May 05, 2024 IST | CNE DESK
दूल्हा हुआ लापता
Advertisement

✒️ शाम तक बारात पहुंचने का इंतजार करते रह गया लड़की पक्ष

CNE DESK/रामनगर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां ठीक बारात वाले दिन अचानक दूल्हा ही लापता हो गया। इस दूल्हे को बारात लेकर काशीपुर से रामनगर आना था। दोपहर तक आने वाली बारात जब शाम चार बजे तक भी नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से वर पक्ष को फोन किया गया। वहां से यह पता चला कि शेरवानी लेकर आने की बात कहकर घर से निकला दूल्हा कहीं लापता हो गया है।

दूल्हा हुआ लापता : रामनगर में लाल जोड़ा पहने व हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाए एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करते ही रह गई। बहुत इंतजार के बाद भी जब बारात लेकर दूल्हा नहीं पहुंचा तो कन्या पक्ष की ओर से फोन ​किया गया। पहले तो वर पक्ष के लोग गोलमोल जवाब देते रहे। जब बहुत पूछा तो इतना ही बताया कि दूल्हा शेरवानी लेने गया था, लेकिन लौटा ही नहीं।

Advertisement

पढ़िये घटना की पूरी कहानी

दरअसल, यहां लड़की पक्ष रामनगर से है और लड़का पक्ष काशीपुर से है। दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं। दुल्हन के पिता का कहना है कि उनकी लड़की की शादी काशीपुर उधम सिंह नगर क्षेत्र के नई बस्ती विजयनगर निवासी साजिद के साथ तय हुई थी। कुछ माह पूर्व उसकी बेटी की मंगनी भी हो चुकी है। पिता ने बताय कि उसने अपना घर बेचकर अपनी पुत्री की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वर पक्ष बार—बार दहेज की मांग कर रहा था। लड़की के पिता के अनुसार गत 01 अप्रैल को दूल्हा पक्ष को उसके द्वारा दहेज में एक बाइक सहित अन्य घरेलू सामान भी दहेज के तौर पर भेज दिया गया। शनिवार को उसकी पुत्री की बारात आनी थी तथा उसने बारात का सारा इंतजाम ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में किया था।

Advertisement

दुल्हन की बस्ती वालों ने भी खा लिया खाना, लेकिन बारात नहीं आई

बारात दोपहर में आनी थी इससे पहले बैंकट हॉल में दुल्हन के रिश्तेदारों एवं बस्ती के लोगों ने भी खाना खा लिया लेकिन जब शाम 4 बजे तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष से फोन पर संपर्क किया गया। तो उन्होंने कहा कि दूल्हा शेरवानी लेने गया है और उसके बाद से वापस नहीं आया हम उसे ढूंढ रहे हैं। वहीं उनका यह भी कहना है कि बारात के लिए करीब 600 आदमियों का खाना भी तैयार किया गया था जो पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में कार की मांग की जा रही थी। पूरी न होने के कारण यह लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी एक शख्स ने रामनगर कोतवाली पुलिस में एक तहरीर दी है। और आरोप के आधार पर टीम का गठन कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Tags :
दूल्हा लापतादूल्हा शादी के दिन हुआ लापताबारात नहीं आईरामनगर कोतवाली

Related News