EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

पालिका सिर्फ तह बाजारी वसूलने और नए—नए कर थोपने तक सीमित : सुशील साह

08:37 PM Jun 03, 2022 IST | CNE DESK
Advertisement

डीएम से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

नगर में वेंडर जोन ​बनाने का आश्वासन

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन पर नगर की समस्याओं की अनदेखी करने और सिर्फ तह बाजारी वसूलने व कर थोपने तक ही समित रहने के आरोप लगाये हैं। पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात करके पालिका की तह बाजारी को पूर्णतया समाप्त करने और फड़ व्यापारियों के लिए वेंडर जोन बनाकर उन्हें वहां शिफ्ट करने की मांग भी की।

Advertisement

शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से अल्मोड़ा बाजार की प्रमुख समस्याओं को लेकर वार्ता की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अल्मोड़ा का ऐतिहासिक लाला बाजार सब्जियों का फड़ बाजार बनकर रह गया है। व्यापारी द्वारा पालिका की संस्तुति के बाद ही दुकान के आगे फड़ लगाए जा रहे हैं। आम रास्तों, गलियों, नालो के ऊपर, सड़क पर सब जगह सब्जियों के फड़ बैठा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पालिका चाए तो कोई भी कहीं नहीं बैठ सकता। उन्होंने कहा कि सिर्फ थोड़े से पैसों के लिए नगर पालिका ने पूरा नगर खराब कर दिया है। नगर में पर्याप्त पार्किंग, वेंडर जोन, स्लाटर हाउस, शौचालयों का अभाव है। वहीं बंदर, कुत्ते आदि आवारा पशुओं से समस्या पैदा हो रही है। पालिका इस पर कुछ नहीं सोच रही है। दीवारें जगह—जगह पर गिरी हैं।

सुशील साह ने कहा कि पालिका का काम सिर्फ व्यापारियों से तह बाजारी लेने तक सीमित रह गया है। रोज नए—नए कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन नगर के प्रति पालिका अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रही है। जिलाधिकारी से व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि वेंडर जोन बनाकर सारे सब्जी के फड़ वहां शिफ्ट करने की जरूरत है, जिससे बाजार से स्वत: ही अतिक्रमण साफ हो जाएगा। जिलाधिकारी ने अति शीघ्र इसका निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पालिका का काम नगर को व्यस्थित करना, नगर की समस्याओं को दूर करना है, पर यहां कुछ ऐसा नहीं हो रहा है। व्यापारी द्वारा कोई भी स्थाई अतिक्रमण नहीं किया गया है।

Advertisement

Related News