EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर उत्तरायणीः इस बार अंतिम स्टार नाइट प्रियंका एंड पार्टी के नाम रही

07:33 PM Jan 20, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

👉 बहुरंगी सांस्कृतिक बयार के साथ उत्तरायणी मेले का समापन, खूब झूमे दर्शक
👉 इस दफा भी उद्यान विभाग का स्टाल अव्वल, सफाई निरीक्षक सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः बाबा बागनाथ की नगरी में गत 14 जनवरी से चल रहा प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला आज शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक बयार के साथ संपन्न हो गया। मेले का समापन बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृति के संवर्द्धन में उत्तरायणी मेला मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आने आने की अपील की। इस बार उत्तरायणी मेले के तहत अंतिम स्टार नाइट प्रियंका एंड पार्टी के नाम रही।

Advertisement

नुमाईशखेत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमा बिष्ट ने कहा कि उत्तरायणी मेले की पहचान पूरे विश्व में है। देश के कोने-कोने में यह मेला आयोजित होने लगा है। लखनऊ में यहां से दिव्य ज्योति जाती है। उसके बाद मेला शुरू होता है। दिल्ली, बरेली, खटीमा आदि क्षेत्र में यह मेला होता है। विदेश में रह रहे उत्तरखंडी भी उत्तरायणी मेले का इंतजार करते हैं। आज सोशल मीडिया व अन्य मीडिया के माध्यम से वह इस मेले को देख रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि सरकार भी मेले को आगे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। बागेश्वर मेला राजनैतिक, धार्मिक व व्यापार से जुड़ा मेला है। धारचूला से लेकर देहरादून तक के व्यापारी यहां आते हैं। इसके बाद ऐपण, मेहंदी, कुमाउं व्यंजन, परिधान प्रतियोगिता, वॉलीबाल, कबड्डी तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। मेले में सहयोग देने वाली संस्थाओं के अलावा बेहतर कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार दीपिका आर्या, अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार,इंद्र सिंह बिष्ट, नागेश्वरी जोशी, रमेश तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कपकोटी, रधुबीर दफौटी, गोपाल सिंह गड़िया, अजय चन्दोला, पंकज पांडेय, विजयपाल मेहता भवानी राम आगरी आदि मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया।

Advertisement


प्रियंका एंड पार्टी के नाम रही स्टार नाइट

बागेश्वरः उत्तरायणी मेले की अंतिम स्टार नाइट प्रियंका महर एंड पार्टी के नाम रही। उन्होंने कुमाउंनी गीतों के साथ हिंदी व गढ़वाली गीत भी गाए। इस दौरान लोगों की फरमाइश भी पूरी की। देर रात तक दर्शक भी पंडाल में झूमते रहे। इस दौरान स्टेज के आगे भी दर्शक नाचते रहे। कलाकारों ने ही उन्हें मंच नजदीक नाचने के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

शुक्रवार की रात दस बजे से लेकर एक बजे तक प्रियंका महर की टीम मंच पर रही। देव वंदना के साथ उन्होंने कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद तेरे लस्के कमर, तुझे देख तो ये जाना समन, मेरा दिल धड़के, नैनीताल की मधुलि हिट मेरो दगाड़ा, तिलगा तेरी लंबी लटी टसरा का फुन आदि गीतों का गयान किया। प्रियंका महर, कमलजीत ने कुमाउंनी गीतों के साथ हिंदी गीत भी गाए। हुड़का, बांसुरी के अलावा मंच पर गिटार की झंकार भी सुनाई दी। कार्यक्रम का लोगों ने लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने सभी को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर मेले की पहचान पूरे देश में है। यह मेला धार्मिक, सांस्कृतिक तथा राजनीति से जुड़ा हुआ अकेला मेला है। यहां त्रिमाघी स्नान का विशेष महत्व है। सरयू व सूरजकुंड में सालभर जनेऊ संस्कार कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मंच संचालन राजेंद्र परिहार व अजय चंदोला ने किया। कार्यक्रम में मेलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार दीपिका, नगर पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार, भुवन कांडपाल, रधुवीर दफौटी, हरीश सोनी आदि मौजूद रहे।
उद्यान का स्टॉल दुबारा अव्वल

बागेश्वरः उत्तरायणी मेले के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे थे। इसके कृषि, उद्यान, वन विभाग, उद्योग, स्वास्थ्य, उरेडा, पशुपालन, उद्यान आदि विभाग शामिल थे। निर्णायक मंडल ने उद्यान विभाग के स्टॉल को प्रथम स्थान दिया। गत वर्ष भी यही विभाग अव्वल रहा था।
सफाई निरीक्षक सम्मानित

बागेश्वरः उत्तरायणी मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था करने पर सफाई निरीक्षक राजबीर को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस बार मेले अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की व्यवस्था की गई थी। इस कारण सात दिन तक मेलास्थल में बेहतर सफाई हुई।

Related News