For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

फेवीक्विक से चिपका दी जुबान, मुंह—आंख में भर दिया लाल मिर्च पाउडर

12:30 PM Apr 20, 2024 IST | CNE DESK
फेवीक्विक से चिपका दी जुबान  मुंह—आंख में भर दिया लाल मिर्च पाउडर
फेवीक्विक से चिपका दी जुबान, मुंह—आंख में भर दिया लाल मिर्च पाउडर
Advertisement

📌  लड़की के साथ की क्रूरता की हदें पार,  युवती गंभीर

📌  युवक गिरफ्तार, चलेगा बुलडोजर

CNE DESK/मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में दिल को झकझोरने वाला एक वाक्या सामने आया है। यहां अयान पठान नाम के एक लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। लगभग एक माह तक लड़की उसकी बंधक रही। इस दौरान उसने वह सब किया, जिसके बारे में सोच कर ही किसी की भी रूह कांप जाये।

Advertisement

लड़की के साथ की क्रूरता की हदें पार
लड़की के साथ की क्रूरता की हदें पार

जानकारी के अनुसार एमपी के गुना में एक लड़की अपनी मां के साथ अकेली रहती थी, जबकि उसके पिता नहीं है। इस लड़की के पड़ोस में ही दूसरे समुदाय का एक लड़का अयान रहता था। दोनों में प्रेम हो गया। यह बात लड़की की मां को जब पता चली तो उसने अपनी बेटी को बहुत समझाया, लेकिन प्रेम में अंधी लड़की कुछ नहीं समझ पाई।

Advertisement

अयान मोहब्बत के नाम पर न केवल रोजाना लड़की के जिस्म से खेलता था, बल्कि उसका मकान भी हड़पना चाहता था। इस बात की भनक जब लड़की को लगी तो वह उससे दूर रहने लगी। लड़की की मां ने भी अयान से कह किया कि उसने अब यह मकान किसी और को बेच दिया है। इसी बात से अयान भड़क उठा।

पुलिस के अनुसार अयान युवती को अपने घर ले गया और उसे बंधक बना लिया। गत 17 अप्रैल की रात उसने पूरी हैवानियत की। लड़की को मारा—पीटा और फिर उसके मुंह, आंख व प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया। लड़की जब चीखने लगी तो फेवीक्विक से उसके होंठ चिपका दिए। लगभग एक माह तक उसकी क्रूरता चली। इस बीच किसी तरह लड़की उसके चंगुल से बच भागी और पुलिस को उसने सारी हकीकत बता दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

आज कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया अपनी टीम के साथ आरोपी अयान पठान को घटनास्थल पर लेकर गये। घटनास्थल की तफ्तीश की गई। जिस घर में अयान ने लड़की के साथ बर्बरता की थी, उस घर से फेवीक्विक और मारपीट में इस्तेमाल की गई बेल्ट व प्लास्टिक का पाइप मिला है। आरोपी ने उस छोटे से कमरे में लड़की को एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप करने के साथ ही तमाम तरह की अन्य यातनाएं भी दीं।

पीड़िता ने दिया यह बयान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर अयान उसके साथ बर्बर तरीके मारपीट करता था। घटना वाली रात अयान ने उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया। उसकी आंखों में लालमिर्च का पाउडर झोंक दिया। मुंह में भी लालमिर्च भर दी और होंठों को Feviquick से चिपका दिया।

Advertisement

मां बोली पहले भी समझाया था पर नहीं मानी बेटी

इधर जिला अस्पताल में बेटी का इलाज करा रहीं पीड़िता की मां ने कहा कि उसने बेटी को अयान से दूर रहने के लिए कई बार कहा था। वह बेटी को अपने साथ शिवपुरी भी ले गई थी। जब शिवपुरी से लौटकर लड़की गुना वापस आई तो अयान फिर उसे समझाने पहुंच गया। जिसके बाद उसकी बेटी अयान के साथ उसके घर पर ही रहने लगी, जहां अयान ने उसके साथ हैवानियत शुरू कर दी।

साक्ष्य जुटाये हैं, बहुत कड़ी सजा दिलायेंगे

पुलिस का कहना है कि अयान पर सख्त कार्रवाई होगी। एएसपी मान सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। रेप की धाराओं में कार्रवाई की गई है। वह आरोपी को घटनास्थल पर भी ले गए थे।

पालिका टीम ने शुरू की बुलडोजर चलाने की तैयारी

नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पाने के साथ ही अपनी ओर से भी जांच की। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि अयान पठान मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है, जिसे बुलडोजर से तोड़ा जायेगा।

Advertisement