EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

व्यापार मंडल चुनाव - अब तक 400 से अधिक व्यापारियों ने किया अपने मत का प्रयोग

11:25 AM May 31, 2022 IST | CNE DESK
Advertisement

लालकुआं। लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के लिए मतदान प्रक्रिया मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। यहां नगर के अम्बेडकर पार्क स्थित भवन में चल रहे चुनाव के शुरुआती 2 घंटे में 400 से अधिक व्यापारियों ने वोट डाले हैं।

अध्यक्ष पद समेत नौ पदों के लिए चुनाव होना है, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रोमांचक मुकाबला बना हुआ है, जबकि महामंत्री के लिए पांच और संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है।

Advertisement

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम को हो जाएगा। इधर मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। मतगणना के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं प्रशासन की तरफ से मतदान स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इधर मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कबडबाल ने बताया कि चुनाव को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है, उन्होंने कहा कि अब तक 1337 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 403 लोगों की वोटिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये। चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है।

Advertisement

इधर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज ने कहा कि व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सुरक्षा की मांग की गई थी जिसपर उनके द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने व्यापारियों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की है।

उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC में हासिल की 19वीं रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान

Advertisement

UPSC Civil Services Final Result 2021: देशभर में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

स्टोरी – व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

Related News