EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

06:03 PM Jan 07, 2024 IST | CNE DESK
बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता
Advertisement

✒️ रविवार को भी चला सदस्यता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव को लेकर व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान जारी है। आज पांचवे दिन करीब 174 से अधिक व्यापारियों से संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

उल्लेखनीय है कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव को लेकर तैयारियां कई दिनों से जारी हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर लगातार संकर्प किया जा रहा है।

Advertisement

व्यापारी नेताओं ने बताया कि देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता शुल्क मात्र 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के पांचवें दिन 174 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई है।

आज रविवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। माल रोड़, लिंक रोड से खोल्टा तक अभियान चलाकर व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह 'रिक्खू', हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी 'गुड्डू', आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, हिमांशु आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related News