For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वरः कार्यवश निकले वाहन चालक की असामयिक मौत

07:27 PM Jan 28, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वरः कार्यवश निकले वाहन चालक की असामयिक मौत
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां एक वाहन चालक की असामयिक मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वह किसी कार्यवश अपने साथियों के साथ वाहन में कहीं जा रहा था, कि राह में उसके सीने में दर्द शुरू हो गई, जिसे जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के आलिया गांव निवासी 37 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र भवान सिंह एक प्राइवेट वाहन चलाता था। रविवार सुबह किसी काम के लिए जा रहा था और उसके वाहन में उसके अन्य साथी भी सवार थे। रास्ते में उसके सीने में दर्द होने लगा। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डा. भावना ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटेक समझी जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Advertisement