For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : महिलाओं वाला मेकअप और गेटअप कर एटीसी इंचार्ज ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

11:37 PM Jun 24, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   महिलाओं वाला मेकअप और गेटअप कर एटीसी इंचार्ज ने की आत्महत्या  जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

पंतनगर | अज्ञात कारणों के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर लड़की का वेश धरकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के पिथौरागढ़ में रहने वाले स्वजन को दे दी गई है।

रात 9 बजे खाना खाया और सोने चला गया

पिथौरागढ़ के ग्राम कांडा निवासी 35 वर्षीय आशीष चौसाली पुत्र खीमा नंद चौसाली एयरपोर्ट पंतनगर में असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर तैनात थे। वह एयरपोर्ट परिसर में ही मिले आवास में रहते थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि रविवार रात को आशीष ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह 9 बजे तक जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदार और दोस्त ने उसका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर आवाज दी और फोन मिलाया।

माथे पर लगा रखी थी बिंदी

इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आशीष चदर का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला। उसने लड़की का वेश धरा था और माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाई थी। यह देख सभी लोग सन्न रह गए। सूचना पर एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक आशीष की पत्नी आशा केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में शिक्षिका है और एक ढाई साल की पुत्री है।

Advertisement