For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने किया करन माहरा की नियुक्तियों को रद्द

06:42 PM Sep 08, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने किया करन माहरा की नियुक्तियों को रद्द
Advertisement

देहरादून | उत्तराखंड कांग्रेस समेत प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से अनुमति लिए बिना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई कांग्रेस संगठन और जिला ब्लॉक संगठन में स्थायी और अस्थायी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से की गई कार्रवाई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बकायदा कुमारी शैलजा ने एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि, 'मेरे संज्ञान में आया है कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन व जिला/ब्लॉक संगठन में कुछ स्थायी और अस्थायी नियुक्तियां की गई हैं। ऐसी सभी नियुक्तियां जो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बिना की गई है, उन सभी नियुक्तियों को तुरंत रद्द किया जाता है'।

Advertisement

पार्टी की प्रदेश प्रभारी ने पत्र की प्रतिलिपियां ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और परगट सिंह समेत उत्तराखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी भेजी है। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पिछले 2 साल के दौरान प्रदेश संगठन, जिला और ब्लॉक स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्रियों, सचिवों, जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्तियां की थी।

Advertisement

Uttarakhand Congress

Uttarakhand : बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या की

Advertisement


















×