For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड : शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांप रहे लोग

12:16 PM Jan 23, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   शीतलहर ने बढ़ाई गलन  ठंड से कांप रहे लोग
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Weather Update | उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। आज मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया हुआ है। हल्द्वानी में आज धूप खिली है।

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। हरिद्वार में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ। पिछले दो दिनों से ठंड ज्यादा है। उत्तरकाशी में बादलों के बीच हल्की धूप खिली है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now