For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Uttarakhand : पत्नी के चरित्र पर शक था तो उतार दिया मौत के घाट, फिर पहुंचा कोतवाली

11:12 AM Nov 06, 2023 IST | CNE DESK
uttarakhand   पत्नी के चरित्र पर शक था तो उतार दिया मौत के घाट  फिर पहुंचा कोतवाली
सांकेतिक फोटो
Advertisement

हरिद्वार | एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसे जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने पहले महिला के दुपट्टे से उसका गला घोटा, फिर एक कांच के टुकड़े से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Advertisement

मूलरूप से ज्वालापुर के अहबाबनगर मोहल्ला निवासी साहिबा (20) की बड़ी बहन की शादी कलियर में हुई थी। जिसके चलते साहिबा कलियर में अपनी बहन के यहां पर रहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कलियर निवासी शादाब से हुई थी। शादाब एक गन्ने की चर्खी पर काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

Advertisement

तीन माह पहले हुआ था निकाह

करीब तीन माह पहले दोनों ने निकाह कर लिया। पिछले कुछ दिन से शादाब को अपनी पत्नी साहिबा के चाल चलन पर शक था। इसके चलते ही उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे साहिबा को बातों में उलझाकर उसे कलियर-मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में एक नाले के पास ले गया।

यहां पर मौका पाकर उसने साहिबा के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने कांच के टुकड़े से साहिबा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित सिविललाइंस कोतवाली रुड़की पहुंच गया। शादाब ने पुलिस को बताया कि उसने मेहवड़ मार्ग पर स्थित जंगल में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

Advertisement

उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने निकाह किया था। यह सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया तथा मामले की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी।

Advertisement
Advertisement