For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : समय से पहले खिला भगवान शिव का सबसे प्रिय ब्रह्मकमल

03:50 PM May 31, 2022 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   समय से पहले खिला भगवान शिव का सबसे प्रिय ब्रह्मकमल
Advertisement

रुद्रप्रयाग अपडेट। भगवान शिव का सबसे प्रिय पुष्प ब्रह्मकमल इस बार समय से पहले ही खिल गया है। जुलाई व अगस्त के महीने में खिलने वाला ब्रह्मकमल फूल केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में रामानंद आश्रम में ब्रह्मकमल (Brahma Kamal flower) के फूल खिले हुए हैं। यह पुष्प भगवान शिव का सबसे प्रिय पुष्प है। इसलिए श्रावण मास में शिवभक्त भोले शंकर को यह पुष्प अर्पित करते हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाता है ब्रह्मकमल फूल | Brahmakamal

ब्रह्मकमल उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाता है, यह पुष्प आस्था से जुड़ा होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर है। ब्रह्मकमल केदारनाथ की ऊंची पहाड़ि‍यों में जुलाई-अगस्त महा में खिलता है। किंतु इस बार मई में ही केदारनाथ में पहला ब्रह्मकमल स्वामी ललित राम महाराज के बगीचे में खिला है।

Advertisement

समय से पहले खिला ब्रह्मकमल

केदारनाथ में रामानंद आश्रम में ललित राम दास महाराज पिछले तीन साल से ब्रह्मकमल को अपने आश्रम में संरक्षित कर रहे हैं। उनके बगीचों में ब्रह्मकमल के करीब 124 पौधे हैं। ललित महाराज ने बताया कि ब्रह्मकमल को बाबा केदार के चरणों में अर्पित किया जाएगा। गौरतलब है कि ललित महाराज पूरे वर्षभर केदारनाथ में ही रहकर भोले बाबा की पूजा करते हैं।

उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC में हासिल की 19वीं रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान

Advertisement

UPSC Civil Services Final Result 2021: देशभर में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

स्टोरी – व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

Advertisement

Advertisement