For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

School News (Uttarakhand) : यहां शीत लहर के चलते दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

08:02 PM Jan 14, 2024 IST | CNE DESK
school news  uttarakhand    यहां शीत लहर के चलते दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
Advertisement

School Holiday News | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अगले दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के घने कोहरे को लेकर अलर्ट के बाद जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisement

जारी आदेश में बताया गया है कि, शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अंतर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

Advertisement

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 15 जनवरी 2024 एवं दिनांक 16 जनवरी 2024 तक (02 दिन) जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement