For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Uttarakhand : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

11:37 AM Dec 30, 2023 IST | CNE DESK
uttarakhand   पहाड़ों में बर्फबारी  मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Uttarakhand Weather Update | उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह धूप खिली तो कई जगह घना कोहरा छाने से अचानक ठंड बढ़ गई। आज हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, बाजपुर में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ हैं। वहीं, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में धूप खिली हुई हैं।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक हल्की धूप के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisement

मैदानी क्षेत्र जनपद उधमसिंह नगर में घना कोहरा है। इसी तरह, हरिद्वार से नजीबाबाद, रुड़की और देहरादून में सहारनपुर, दिल्ली मार्ग पर कोहरा अथवा धुंध छाई हुई है। अन्य स्थानों पर हल्की धूप है। मसूरी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल में सर्द हवाएं चल रही हैं।

सप्ताहांत (विकेंड) और नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद के कारण सड़कों पर यातायात का दबाब है। जबकि अधिकांश होटल पूरी तरह भरे हुए हैं।

Advertisement

कोहरे के कारण बस और ट्रेन हुईं लेट

कोहरे के कारण को दिल्ली से काठगोदाम को आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस और हावड़ा से काठगोदाम तक संचालित होने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। दोनो ट्रेनों के अपने देरी से पहुंचने पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

इधर रोडवेज की भी कुछ ऐसी ही स्थिती रही। यहां भी कोहरे के चलते दिल्ली और पंजाब रूट की बसें एक घंटे देरी से पहुंची। यूपी और पंजाब के मैदानी जिलों में कोहरे के कारण बुरा हाल है। इससे बसे अपने निर्धारित स्टेशन में देरी से पहुंच रही हैं।

Advertisement

Advertisement