For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : देर रात भूकंप के तेज झटके, घरों से निकले लोग

02:35 PM Sep 11, 2023 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   देर रात भूकंप के तेज झटके  घरों से निकले लोग
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Earthquake | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत घर छोड़कर बाहर निकले। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

भूकंप देर रात रात 3:49 मिनट पर उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में आया। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज था। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।

Advertisement

Advertisement