For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, वीडियो वायरल

03:08 PM Aug 18, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत  वीडियो वायरल
उत्तराखंड : डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, वीडियो वाायरल
Advertisement
















सितारगंज। नानक सागर डैम में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

Advertisement

हंसते—खेलते आ गया मौत का बुलावा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उबैस पुत्र सफीक अहमद निवासी सितारगंज अपने दोस्तों के साथ नानक सागर डैम में गत दिवस नहाने गया था। दोस्तों के साथ उसकी हंसी—मजाक चल रही थी। कई साथी डैम में नहा रहे थे। वह भी डैम में कूद गया, लेकिन इस बीच अचानक वह पानी में डूब गया। दोस्तों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव अपने कब्जे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कोशिश कर दिया। इस बीच युवक की पानी में उतरने की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग बिना किसी सुरक्षा इंतजाम यहां नहाने से बाज नहीं आते हैं।

Advertisement

×