For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC में हासिल की 19वीं रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान

05:48 PM May 30, 2022 IST | CNE DESK
उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने upsc में हासिल की 19वीं रैंक  बढ़ाया प्रदेश का मान
Advertisement

UPSC declares 2021 Civil Services Exam results

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है, UPSC में देशभर में प्रथम तीन पर लड़कियों ने बाजी मारी हैं। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने देशभर में टॉप किया है, तो वहीं दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तृतीय नंबर पर गामिनी सिंगला हैं। जबकि चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा है।

UPSC में पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी को 19वीं रैंक | Pithoragarh’s Diksha Joshi got 19th rank in UPSC

इसी सब के बीच उत्तराखंड की बेटियां भी किसी से कम नहीं है, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दीक्षा जोशी (Diksha Joshi Pithoragarh) ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19वीं रैंक हासिल की है। दीक्षा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित पूरे पिथौरागढ़ जिले में खुशी की लहर है। दीक्षा के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement

दीक्षा के पिता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता | Diksha Joshi 19th rank

दीक्षा के पिता सुरेश जोशी उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे जिले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है। दीक्षा की माता का कहना है कि वह बचपन से ही बहुत होनहार थी उनकी इस उपलब्धि से वह बहुत खुश है।

दीक्षा को पहले ही प्रयास में मिली सफलता | Diksha Joshi MBBS

दीक्षा जोशी ने पिथौरागढ़ जिले के मल्लिकार्जुन स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई की, जिसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने देहरादून से ग्रहण की है। वर्तमान में वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।

Advertisement

बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी में 19वी रैंक

दीक्षा ने बिना किसी कोचिंग के ही खुद से तैयारी कर यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही गुरु अनुपम जैन को दिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

UPSC Civil Services Final Result 2021: देशभर में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

Advertisement

स्टोरी – व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

Tags :
19th rank in UPSCaishwarya vermaaishwarya verma upscAnkita Agarwalankita agarwal iasankita agarwal upscCivil Services Exam resultsDiksha JoshiDiksha Joshi 19 AIRDiksha Joshi 19th rankDiksha Joshi MBBSDiksha Joshi of PithoragarhDiksha Joshi Pithoragarhdiksha joshi upscGamini Singlagamini singla upscGot 19th rank in the countryishita rathi upscShruti Sharmashruti sharma ageshruti sharma biographyshruti sharma iasshruti sharma ias toppershruti sharma upscshruti sharma upsc 2021shruti sharma upsc 2022shruti sharma upsc ageshruti sharma upsc biographyshruti sharma upsc cse 2021shruti sharma upsc rankshruti sharma upsc stateshruti sharma upsc topper 2021UPSC declares 2021 Civil Services Exam resultsUPSC declares 2021 resultsUPSC Exam resultupsc result 2021 shruti sharmaupsc result 2022 shruti sharmaupsc result shruti sharmaupsc result uttarakhandupsc topper 2022 shruti sharmaupsc topper shruti sharmaupsc uttarakhandUPSC ने 2021 परिणाम घोषित किएUPSC ने 2021 सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित कियाutkarsh dwivediutkarsh dwivedi upscuttarakhand upsc topperअंकिता अग्रवालअंकिता अग्रवाल आईएएसअंकिता अग्रवाल यूपीएससीइशिता राठी यूपीएससीउत्कर्ष द्विवेदीउत्कर्ष द्विवेदी यूपीएससीउत्तराखंड यूपीएससी टॉपरऐश्वर्या वर्माऐश्वर्या वर्मा यूपीएससीगामिनी सिंगलागामिनी सिंगला यूपीएससीदीक्षा जोशी 19 आकाशवाणीदीक्षा जोशी 19वीं रैंकदीक्षा जोशी एमबीबीएसदीक्षा जोशी पिथौरागढ़दीक्षा जोशी यूपीएससीदेश में मिली 19वीं रैंकपिथौरागढ़ की दीक्षा जोशीयूपीएससी उत्तराखंडयूपीएससी टॉपर 2022 श्रुति शर्मायूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मायूपीएससी परिणाम 2021 श्रुति शर्मायूपीएससी परिणाम 2022 श्रुति शर्मायूपीएससी परिणाम उत्तराखंडयूपीएससी परिणाम श्रुति शर्मायूपीएससी परीक्षा परिणामयूपीएससी में 19वीं रैंकश्रुति शर्माश्रुति शर्मा आईएएसश्रुति शर्मा आईएएस टॉपरश्रुति शर्मा उम्रश्रुति शर्मा जीवनीश्रुति शर्मा यूपीएससीश्रुति शर्मा यूपीएससी 2021श्रुति शर्मा यूपीएससी 2022श्रुति शर्मा यूपीएससी उम्रश्रुति शर्मा यूपीएससी जीवनीश्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर 2021श्रुति शर्मा यूपीएससी रैंकश्रुति शर्मा यूपीएससी सीएसई 2021श्रुति शर्मा यूपीएससी स्टेटसिविल सेवा परीक्षा परिणाम
Advertisement