For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तरकाशी बस हादसा अपडेट : हल्द्वानी निवासी दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 12 गंभीर घायल

06:19 PM Jun 12, 2024 IST | CNE DESK
उत्तरकाशी बस हादसा अपडेट   हल्द्वानी निवासी दो महिलाओं समेत तीन की मौत  12 गंभीर घायल
Advertisement

उत्तरकाशी | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की ओर आते समय गंगानानी के पास एक बस (UK 06 PA 1218) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार देर रात 9 बजे करीब की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व व अन्य आपदा मोचन दलों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यात्री बस में वाहन चालक व परिचालक सहित कुल 29 लोग (12 महिला, 15 पुरुष व 2 बालिका) सवार थे। इस हादसे में 3 महिला तीर्थंयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग सामान्य घायल, 12 गम्भीर घायल है। टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में लाकर प्राथामिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है। गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश/ दून अस्पताल दून में रेफर किया गया है। मृतक के शवों को जिला चिकित्सालय मॉर्चरी में रखा गया है।

Advertisement

गंभीर रूप से घायल 12 लोगों सहित 05 अन्य घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया है। जबकि सामान्य रूप से घायल 9 यात्री अभी जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह ने जिला अस्पताल में घायल यात्रियों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ट अधिकारी देर रात तक जिला अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार व गंभीर घायलों के एम्स में शिफ्टिंग की कार्रवाई की निगरानी करते रहे।

मृतक यात्री :-

1. दीपा वर्सलिया पत्नी महेश वर्सलिया उम्र 55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
2. नीमा कैडा पत्नी पूरण सिंह कैड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी रुद्रपुर उधमसिंह नगर।
3. मीना रैक्वाल पत्नी महेन्द्र सिंह रैक्वाल निवासी हल्द्वानी।

Advertisement

घायल जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है :-

1. संजय रस्तोगी पुत्र महेश चन्द रस्तोगी, उम्र 57 वर्ष, निवासी- बरेली।
2. संध्या रस्तोगी पत्नी संजय रस्तोग, उम्र 44 वर्ष, निवासी बरेली।
3. महेशचन्द्र पुत्र हरीदत्त, उम्र 65 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
4. लीलाधर पाण्डे उम्र 56 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
5. ऊषा जोशी पत्नी नवीन जोशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
6. दीपा पत्नी हरीश, उम्र 55 वर्ष, निवासी रूदपुर।
7. महेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी-हल्द्वानी।
8. रेखा रस्तोगी पत्नी विनोद रस्तोगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी- बरेली।
9. विनोद रस्तोगी पुत्र अनुमान प्रसाद रस्तोगी उम्र 55 वर्ष, निवासी बरेली।
10. भूपेन्द्र सिंह रावत पुत्र ध्यान सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
11. पदमा भाकुनी पत्नी कैलाश भाकुनी, उम्र 70 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर।
12. गीता तिवारी पत्नी रमेशचन्द्र, उम्र 53 वर्ष निवासी हल्द्वानी।
13. रमेशचन्द्र तिवारी पुत्र नामालूम, उम्र 62 वर्ष, निवासी-हल्द्वानी।
14. पूर्णचन्द कैडा पुत्र नामालूम, उम्र 65 वर्ष, निवासी-रुद्रपुर।
15. विजय कुमार पुत्र वीरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी- बुलंद शहर, उत्तरप्रदेश। (चालक)
16. अनुज पुत्र मंग्याराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी- मेरठ (परिचालक)
17. नवीन पुत्र रामदत्त जोशी, उम्र 54 वर्ष. निवासी बरेली।

सामान्य घायल जो जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं :-

1. प्रज्ञा रावत पुत्री भूपेन्द्र रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
2. कल्पना रावत पत्नी भूपेन्द्र रावत, उम्र 42 वर्ष, निवासी रुद्रपुर
3. अंकिता बिष्ट पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह, उम्र 14 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
4. लता बिष्ट पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
5. ध्यान सिंह पुत्र हरक सिंह उम्र 69 वर्ष, निवासी-रुद्रपुर
6. खष्टी कैड़ा पत्नी गोविन्दसिंह कैडा, उम्र 65 वर्ष, निवासी- हल्द्वानी।
7. गोर मिस्त्री पुत्र लक्ष्मीकान्त, उम्र 60 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
8. बसन्ती देवी उम्र 74 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
9. मोहनचन्द पाण्डे पुत्र हरीदत्त पाण्डे, उम्र 52 वर्ष, निवासी लालकुआं।

Advertisement