For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Uttarakhand : गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, तीन घायल

04:29 PM May 22, 2024 IST | CNE DESK
uttarakhand   गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त  एक की मौत  तीन घायल
Advertisement

Uttarakhand News | उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर सुक्खी टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में चार लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल है, सूचना पर थानाध्यक्ष हर्षिल, उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे करीब गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने हर्षिल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर 108 की मदद से निकटवर्ती अस्पताल उपचार पहुंचाया।

Advertisement

इस हादसे में 55 वर्षीय विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी की मौत हो गई, जबकि आयुष सेमवाल निवासी मुखवा, सुरेश निवासी बयाणा मनेरी, रतन गिरी निवासी बयाणा मनेरी घायल हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वाहन सवार लोग गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर वापस आ रहे थे, वाहन अप्लाई फॉर नंबर का बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement