For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अपनी धरोहर : 200 किमी लंबी गोलू संदेश यात्रा 2024 की जोरदार तैयारियां

12:59 PM Mar 06, 2024 IST | CNE DESK
अपनी धरोहर   200 किमी लंबी गोलू संदेश यात्रा 2024 की जोरदार तैयारियां
गोलू संदेश यात्रा
Advertisement

📌 बैठक में आयोजन तिथि सहित विविध विषयों पर चर्चा

सीएनई रिपोर्टरी, अल्मोड़ा। संस्कृति संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही अपनी धरोहर संस्था के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस साल भी 2200 किलोमीटर की गोलू संदेश यात्रा 2024 का आयोजन किया जायेगा। संस्था की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Advertisement

अपनी धरोहर के द्वारा विगत वर्षों की भांति गोलू संदेश यात्रा 2024 के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक यहां एक स्थानीय होटल के सभागार में हुई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि इस वर्ष यह यात्रा 18 अप्रैल को निर्धारित है। जिसे तकनीकी कारणों से मई माह में शिफ्ट किया जा सकता है। इसकी तिथि चंपावत मंदिर समिती यथासीघ्र घोषित करेगी।

Advertisement

एक माह तक चलेगी गोलू संदेश यात्रा

वक्ताओं ने कहा कि गोलू संदेश यात्रा कुमाऊं एवं गढ़वाल समेत पूरे प्रदेश में एक माह तक चलने वाली यात्रा है और करीब 2200 किमी लंबी यह यात्रा होती है। बैठक में संस्था के कार्यों हरेला महोत्सव, महिला सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन पर विचार—विमर्श हुआ। साथ ही संस्कृति संरक्षण एवं भविष्य में होने वाली कार्यक्रमों की रूपरेखा के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।

गौरतलब है कि संस्था पिछले कई वर्षों से पूरे प्रदेश में संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने संस्कृति को बचाने के लिए विचार रखे। संस्था के जिला मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि बैठक में संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट, उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, अल्मोड़ा नगर संरक्षक मनोहर सिंह नेगी, मंजू नेगी, जिला महिला संयोजक राधा तिवारी के अलावा सदस्य मंजू जोशी, सुरेश कांडपाल, डॉ भूपेंद्र वाल्दिया, राधा बिष्ट, लता तिवारी, कमल कुमार, डॉ जेसी दुर्गापाल, मनोज सनवाल, गोदावरी चतुर्वेदी, मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, शोभा जोशी, मंजू जोशी, राधा तिवारी, प्रमोद चंद्र लोहनी, पीसी तिवारी, धरम सिंह बिष्ट, राधा बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement