For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : दिल्ली से लौटीं ग्राम प्रधान सीमा साह, हुआ स्वागत

06:39 PM Jan 29, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   दिल्ली से लौटीं ग्राम प्रधान सीमा साह  हुआ स्वागत
ग्राम प्रधान सीमा साह
Advertisement
📌 विकसित भारत की झलक देखने को मिली

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। विकासखंड धौलादेवी के ग्राम सभा बलिया की ग्राम प्रधान सीमा साह नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।

Advertisement

वहां से लौटने पर ग्राम सभा में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस परेड देखने का निमंत्रण मिला था। वहां पूरे देश से आए हुए विशिष्ट लोगों को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया।

Advertisement

ग्राम प्रधान सीमा शाह ने कहा कि उन्हें विकसित भारत की झलक देखने के अलावा सेना के अत्याधुनिक हथियारों को देखने का भी मौका मिला। जिससे वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement