For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: खड़िया पट्टाधारक के खिलाफ भिड़ी के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

08:32 PM Apr 25, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  खड़िया पट्टाधारक के खिलाफ भिड़ी के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Advertisement

✍🏻 जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, धरना शुरू करने की धमकी

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: दफौट क्षेत्र के भिड़ी गांव के ग्रामीण खड़िया पट्टाधारक के खिलाफ मुखर हो गए हैं। नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में खड़िया ढोने के लिए लगी गरारी हटाने तथा मारपीट करने वाले पट्टाधार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।

Advertisement

महेंद्र सिंह व माधवानंद के नेतृत्व में भीड़ी के ग्रामीण गुरुवार केा जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उन्हीं के गांव के खड़िया के पट्टाधारक ने खड़िया ढोने के लिए गांव की वन पंचायत में गरारी लगा दी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद भी इसे नहीं हटाया गया। गत दिनों खड़िया ढोते समय यह गरारी टूट गई। इसमें रखे खड़िया के कट्टों से उनके गेहूं दब गए हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पट्टाधारक मारपीट पर उतारू हो गया। दोबारा से गरारी जोड़ने लगा। इतना नहीं गांव के कुछ लोगों को शराब पिलाकर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। इससे बच्चे और महिलाएं डरे हुए हैं। इन दिनों गांव में गेहूं कटाई व मढ़ाई का काम चल रहा है। खेती किसानी छोड़कर उन्हें जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। उन्होंने तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

Advertisement
Advertisement