EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: भारत को श्रेष्ठ बनाना है— कोश्यारी

09:06 PM Apr 13, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏻 प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले पूर्व राज्यपाल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व सीएम तथा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाना है। जिसमें जनता जर्नादन की अहम भूमिका है। पहाड़ को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है। खेती-किसानी से अधिकाधिक अन्न उत्पादन करना है।

Advertisement

शनिवार को कोश्यारी कपकोट में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर देश ने अलग छवि बनाई है। भारत विकसित होगा। युवा स्वरोजगार करें। आत्निर्भर बनें ताकि आने वाला समय उनका होगा। कपकोट के किसान बेहतर काम कर रहे हैं। कीवी, मत्स्य पालन में क्षेत्र का नाम है। पिंडारी, कफनी ग्लेशियर तक पर्यटक की पहुंच बनी है। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया, विक्रम शाही, राम गिरी गोस्वामी, डा. राजेंद्र परिहार, पूरन गढ़िया, मथुरा प्रसाद, योगेश हरड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, प्रभा गढ़िया, गीता ऐठानी, चंपा देवी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News