EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वरः कौसानी में पर्यटन हब के अनुसार काम हों-डा. संधू

07:59 PM Jan 20, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

👉 कौसानी पहुंचे मुख्य सचिव, पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास की जानकारी ली

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. एसएस संधू शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जिलांतर्गत कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम पहुँचकर जिलाधिकारी से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की व पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया।

Advertisement

राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव द्वारा कौसानी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, कौसानी पर्यटन का हब है, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाय। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव के कौसानी पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं स्थानीय स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिल्पकारों द्वारा ताम्र पत्र में उकेरी गई राज्य पक्षी मोनल का चित्र स्मृति के रूप में मुख्य सचिव को भेंट किया।

Advertisement

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जल संस्थान सीएस देवडी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News