For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

BIG BREAKING : यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, सांपों के जहर से जुड़ा है मामला

04:10 PM Mar 17, 2024 IST | CNE DESK
big breaking   यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार  सांपों के जहर से जुड़ा है मामला
Elvish Yadav
Advertisement

UP News| इस समय की बड़ी खबर नोएडा से समाने आ रही है, नोएडा पुलिस ने रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई। पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था।

Advertisement

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्य गौरव गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दी थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर- 49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को भी पकड़ा गया था।

Advertisement

इस दौरान पुलिस ने मौके से 20 मिली मीटर स्नेक वेनम और 9 जहरीले सांप बरामद किए थे। जिनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दोमुँहा सांप और एक रेड स्नेक शामिल थे।

पूछताछ के दौरान ही एल्विश यादव का नाम सामने आया था। तब यह भी पता चला था कि वह लोग एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। इसके बाद ही थाना सेक्टर- 49 में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एल्विश यादव से नोएडा पुलिस कई बार पूछताछ भी कर चुकी है।

Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने इसकी पुष्टि की हैं, उन्होंने बताया नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।...

Advertisement

Advertisement