For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: पूरे साजो—सामान के साथ आज रवाना हुईं 133 मतदान पाटियां

04:58 PM Apr 17, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  पूरे साजो—सामान के साथ आज रवाना हुईं 133 मतदान पाटियां
Advertisement

जिले में आज चार विधानसभाओं के दूरस्थ बूथों के लिए कुल 133 मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। अब कुल 920 मतदान पार्टियों में से बांकी पार्टियां कल रवाना होंगी। चुनाव संबंधी पूरे साजो—सामान के साथ इन पार्टियों की रवानगी की गई।

Advertisement

Advertisement

आज जनपद अल्मोड़ा के दूरस्थ बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना हो गई। जिले की सभी 6 विधानसभाओं के लिए कुल 920 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें से 133 मतदान पार्टियां दो दिन पूर्व यानी आज रवाना कर दी गई हैं। जिलांतर्गत आज सल्ट विधानसभा की 11 पोलिंग पार्टियों तथा रानीखेत विधानसभा की 57 पोलिंग पार्टियों को द्वाराहाट इंजिनियरिंग कॉलेज से रवाना किया गया जबकि अल्मोड़ा विधानसभा की 15 पोलिंग पार्टियां तथा जागेश्वर विधानसभा की 50 पोलिंग पार्टियां जीआईसी अल्मोड़ा के प्रांगण से रवाना की गईं। इससे पूर्व मतदान कर्मियों को सभी आवश्यक सामग्री एवं सुरक्षित तरीके से ईवीएम मशीन उपलब्ध कराई गई।

Advertisement
Advertisement