For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

उपलब्धि : चयनित जोशी ने स्वर्ण, अदिति भट्ट ने जीता रजत पदक

07:46 PM Jul 09, 2023 IST | CNE DESK
उपलब्धि   चयनित जोशी ने स्वर्ण  अदिति भट्ट ने जीता रजत पदक
चयनित जोशी ने स्वर्ण, अदिति भट्ट ने जीता रजत पदक
Advertisement

📌 आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट, हैदराबाद

CNE DESK. 03 से 09 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रदेश के चयनित जोशी ने मिश्रित युगल में दिल्ली की काव्य गुप्ता के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।

फाइनल में चयनित की जोड़ी ने आंध्र के हेम्गेन्द्र बाबु रेलवेज की कनिका कनवाल को को 19-21 21-5 & 21-13 से हराकर ख़िताब जीत लिया। कनिका कनवाल भी मूल रूप से ग्राम पहल, अल्मोड़ा, उत्तराखंड की रहने वाली है।

Advertisement
Advertisement

सेमी फाइनल में चयनित की जोड़ी ने असम के गौसे साकिया व आंध्र की मनीषा के की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-7 and 21-9 से हराया को हराया था। कनिका कनवाल की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ।

Advertisement

चयनित की जोड़ी पुरुष एकल में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुची थी। चयनित ने पिछले हफ्ते ही आल इंडिया सीनियर प्राइज मनी टूर्नामेंट, पुणे में कांस्य पदक जीता था। महिला एकल में अल्मोड़ा, उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने रजत पदक जीता। फाइनल में अदिति भट्ट को हरियाणा की उन्नति हुड्डा से 21-16, 18-21 व 19-21 के कड़े संघर्ष में से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

सेमी फाइनल में अदिति ने मानसी सिंह को 21-17 व 21-15 से हराया था। कवार्टर फाइनल में अदिति भट्ट ने हरियाणा की अनुपमा उपाध्याय जो मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं को 18-21, 21-17 & 21-14 से हराया था। चयनित जोशी हैदराबाद मेंगोपीचंद एकेडेमी में ट्रेनिंग करते हैं। अदिति भट्ट प्रकाश पादुकोण एकेडेमी में कोच डी के सेन के सानिध्य में ट्रेनिंग कर रही हैं।

चयनित जोशी व अदिति भट्ट की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं ने हर्ष जताया है।

गृह जनपद से नगर पालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एनएस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने खिलाड़िओं व उनके माता पिता को बधाई प्रेषित की है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे: यहां भरभरा कर गिरे पत्थर, यातायात हुआ बाध‍ित

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now