For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी; चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

06:58 PM Feb 06, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी  चालक गिरफ्तार  वाहन सीज
Advertisement

अल्मोड़ा | पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार चालक को शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बाड़ेछीना के पास चेकिंग अभियान पर थी। चेकिंग के दौरान कार संख्या UK-01-TA-4130 को रोका गया तो चालक वाहन को रोकने के बजाय उसे तेज गति से दौड़ाने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया गया।

Advertisement

वाहन चालक गिरीश चंद्र, निवासी गुरकुना दन्या शराब के नशे में पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक का मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर वाहन को सीज कर दिया गया है। जबकि चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement