For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : काना महरकाना गांव में बिजली गुल, भूस्खलन से घरों को खतरा

07:20 PM Jul 08, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   काना महरकाना गांव में बिजली गुल  भूस्खलन से घरों को खतरा
Advertisement
















अल्मोड़ा | अल्मोड़ा के ब्लॉक धौलादेवी में ग्राम काना महरकाना में भारी बारिश के चलते ग्रामीण पैदल मार्ग बंद हो गया है। जिससे ग्राम वासियों को आवगमन में परेशानी हो रही है। यहां भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से कई पेड़ पैदल मार्ग पर आ गिरे है। भूस्खलन से गांव के तीन घरों को ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। गांव के ही रमेश चंद्र व जयंती देवी ने अपने घरों को भूस्खलन वाली जगह पर पन्नी डालकर बचा रखा है। हालांकि इस भारी बारिश के बीच पन्नी कहा तक रुकेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। उधर पोल गिरने से गांव में बिजली नहीं आ रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×