For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: जगह—जगह दूल्हा—दुल्हनों ने मताधिकार कर दी प्रेरणा

10:09 PM Apr 19, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  जगह—जगह दूल्हा—दुल्हनों ने मताधिकार कर दी प्रेरणा
Advertisement

✍🏻 शादियों की भी रही भरमार, मतदान पर असर पड़ने का अनुमान

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज जगह—जगह शादी समारोहों की भी भरमार रही। जिनमें तमाम मतदाता व्यस्त रहे और माना जा रहा है कि आज शादी समारोहों का भी मतदान पर असर पड़ा। समझा जा रहा है कि बारातों में व्यस्त तमाम लोग मतदान नहीं कर सके। इसके बावजूद कई जगह दूल्हा—दुल्हनों ने मताधिकार का प्रयोग कर अच्छा संदेश दिया।

Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व में आज कई दूल्हा—दुल्हन भी लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने बूथ पर पहुंचे और दामपत्य सूत्र बंधन में बंधने के मौके पर खुद को मताधिकार से वंचित नहीं होने दिया। नगर के निकटवर्ती ग्राम बख में ​नेहा की आज शादी थी, लेकिन उसने शादी से पहले सुबह मतदान किया। जिले के सल्ट विधानसभा अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज झीपा मतदान केंद्र पर दूल्हा कार्तिक व दुल्हन किरन वोट डालने पहुंचे। मतदेय स्थल द्वाराहाट इंटर कालेज द्वाराहाट (पश्चिमी पार्श्व) में दूल्हा ललित चंद्र भट्ट पुत्र स्व. जगदीश चंद्र ने वोट डाला। अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र के ग्राम उडियारी में दूल्हा महेंद्र प्रकाश व दुल्हन कविता आर्या बूथ पर मतदान करने पहुंची। जागेश्वर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय स्यूनानी पर भी एक दूल्हा ने मतदान किया। उधर हवालबाग ब्लाक के मटेला बूथ पर समूह की महिलाओं ने मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदान करने आए ग्रामीणों का टीका लगाकर स्वागत किया।

Advertisement

Advertisement